अयोध्या: स्वास्थ्य मेला 22 को, प्रमुख संस्थानों के चिकित्सक देंगे परामर्श

Feb 14, 2026 - 20:03
Feb 14, 2026 - 20:04
 0  3
अयोध्या: स्वास्थ्य मेला 22 को,  प्रमुख संस्थानों के चिकित्सक देंगे परामर्श

अयोध्या, अचल वार्ता। नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन एवं श्री गुरु गोरखनाथ सेवा न्यास की ओर से 22 फरवरी को स्वास्थ्य मेला आयोजित किया जाएगा। इसमें पीजीआई, केजीएमयू, लोहिया संस्थान, कल्याण सिंह कंसार संस्थान समेत विभिन्न प्रमुख प्राइवेट संस्थानों के दो सौ से अधिक विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद रहेंगे। यह जानकारी नेशनल मेडिकोज़ आर्गेनाइजेशन अवध प्रांत के अध्यक्ष एवं श्री गुरु गोरखनाथ सेवा न्यास के महासचिव डॉ भूपेंद्र सिंह ने शनिवार आयोजित पत्रकारवार्ता में दी। 

      उन्होंने बताया कि अवध इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित होने वाले इस स्वास्थ्य मेले में निःशुल्क परामर्श, जाँच और दवाओं की व्यवस्था होगी। ब्लड की जाँच, आँख की जाँच, ईसीजी, पेशाब की जाँच आदि को सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। कैंसर स्क्रीनिंग के लिए न केवल कैंसर के विशेषज्ञ उपस्थित होंगे बल्कि कैंसर के मरीजों को चिन्हित करके उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से लखनऊ के संस्थानों में भर्ती कराकर इलाज कराया जाएगा।

 वहीं इस मेले में नेत्र रोग के मरीजों को चश्मा वितरित किया जाएगा जबकि मोतियाबिंद के मरीजों के सर्जरी की व्यवस्था बनाई जाएगी। इस दौरान अयोध्या मेडिकल कॉलेज एवं अयोध्या शहर के लगभग सभी प्रमुख चिकित्सक अपनी सेवाएं उपलब्ध करायेंगे। दांतों के इलाज के लिए सरदार पटेल डेंटल कालेज एवं बाबू बनारसी दास डेंटल्स कालेज की टीमें अपना विशेष डेडिकेटेड काउंटर बनाएँगी। कार्यक्रम की समस्त व्यवस्था श्री शांतनु सिंह देखेंगे। इस अवसर पर नेशनल मेडिकोज़ आर्गेनाइज़ेशन, अयोध्या मेडिकल कालेज की तरह से डॉ पीयूष उपस्थित रहे, जबकि महानगर इकाई की तरफ़ से सचिव डॉ. अनूप जायसवाल और शेषाद्रि श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0