मुरादाबाद में दोस्त ने स्टील ब्लेड से की अपने साथी की हत्या
मुरादाबाद, अचल वार्ता। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में मामूली विवाद के कारण दोस्त ही जान का दुश्मन बन गया। बाइक पर बैठने को लेकर हुए झगड़े में एक युवक ने अपने पूर्व सहकर्मी की बेरहमी से हत्या कर दी।
बाइक विवाद बना घातक
जानकारी के अनुसार 10 जनवरी 2026 को हुई घटना में मृतक सुमित और आरोपी आकाश पहले 'आर.एच. इंटरनेशनल' फैक्ट्री में साथ काम करते थे। शाम करीब 7 बजे दोनों की मुलाकात हनुमान मूर्ति चौराहे पर हुई। सुमित शराब के नशे में था और आकाश की मोटरसाइकिल पर पीछे बैठ गया। रास्ते में सुमित ने अचानक संतुलन खो दिया, जिससे गिरने का हादसा टला।
गुस्से में हुई हत्या
इस घटना को लेकर हाईवे स्थित जीरो पॉइंट (निर्माणाधीन अंडरपास) के पास दोनों के बीच तीखी बहस और मारपीट हो गई। गुस्से में आकाश ने बाइक की डिग्गी से स्टील ब्लेड निकालकर सुमित की गर्दन पर ताबड़तोड़ हमला किया। सुमित की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने किया खुलासा
मुरादाबाद पुलिस ने आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की घटना कबूल की। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल स्टील ब्लेड और मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया है।
पुलिस मामले की जांच जारी रखी है और घटना स्थल के सभी साक्ष्यों का संकलन कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0