पूर्व विधायक उस्मानुल हक की हालत गंभीर, दिल्ली के अस्पताल में चल रहा इलाज
मुरादाबाद, अचल वार्ता। विधानसभा देहात 27 क्षेत्र से पूर्व विधायक उस्मानुल हक की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार पिछले सप्ताह उनकी तबीयत में गिरावट आने के बाद परिजनों ने उन्हें तुरंत दिल्ली ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया। वर्तमान में उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है और डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी में उपचार कर रही है।
पूर्व विधायक के अस्वस्थ होने की खबर जैसे ही क्षेत्र में फैली उनके समर्थकों, शुभचिंतकों और सामाजिक संगठनों में चिंता का माहौल बन गया। विभिन्न इलाकों से लोग उनके शीघ्र स्वास्थ्य होने के लिए दुआएं कर रहे हैं।
कई लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। परिजनों के अनुसार उस्मानुल हक की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है और डॉक्टर हर जरूरी उपचार कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि फिलहाल स्थिति नाजुक बनी हुई है। लेकिन चिकित्सकों की देखरेख में इलाज जारी है। परिवार के लोग भी अस्पताल में मौजूद रहकर उनकी देखभाल कर रहे हैं।
गौरतलब है कि पूर्व सपा विधायक उस्मानुल हक क्षेत्र की राजनीति में एक प्रमुख चेहरा रहे हैं और उन्होंने अपने कार्यकाल में कई जनहित के कार्य किए हैं। उनके बीमार होने की खबर से न सिर्फ उनके समर्थकों बल्कि आम जनता में भी चिंता देखी जा रही है।
लोगों को उम्मीद है कि वह जल्द ही स्वस्थ होकर उनके बीच वापस लौटेंगे। फिलहाल सभी की निगाहें उनकी सेहत में सुधार की खबर पर टिकी हुई हैं और हर कोई उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0