लखनऊ में शीतलहर से डीएम ने बदला स्कूलों का समय, जानें, कब खुलेंगे बंद होंगे स्कूल
घने कोहरे व जबरदस्त शीतलहर के चलते लखनऊ में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल सुबह 9 बजे के बाद खुलेंगे, डीएम विशाख जी ने इस आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है।
लखनऊ, अचल वार्ता। बढ़ती शीतलहर को देखते हुए अब सभी मान्यता प्राप्त बोर्ड संचालित स्कूलों में कक्षा 1 से 12 तक की कक्षाएं सुबह 9 बजे के बाद ही शुरू होंगी। जिलाधिकारी विशाख जी. ने ये आदेश जारी किया है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मद्देनजर छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह आदेश जारी किया गया है। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0