अयोध्या: दिशा की बैठक में विकास योजनाओं की हुई समीक्षा

Feb 14, 2026 - 18:07
Feb 14, 2026 - 18:25
 0  1
अयोध्या: दिशा की बैठक में विकास योजनाओं की हुई समीक्षा

अयोध्या, अचल वार्ता। सांसद अवधेश प्रसाद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गयी। 

   उन्होंने कहा कि जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक विकास की दृष्टि से एक बहुत ही महत्वपूर्ण बैठक होती है, जिसमें जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधिगणों द्वारा किये जा रहे विकास पर समीक्षा करते हुये समस्याओं को दूर किया जाता है और जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तुत सुझावों पर चर्चा की जाती है। सांसद ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जितनी भी जन कल्याणकारी योजनाएं चल रही है उन सभी का लाभ पात्र लाभार्थियों को दिलाया जाए। उन्होंने सड़क की योजनाओं की समीक्षा करते हुये कहा कि इस वित्तीय वर्ष शासन द्वारा स्वीकृति सड़क निर्माण की सूची जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध करा दी जाए। इसके साथ साथ पेयजल मिशन की भी सूची जनप्रतिनिधियों को क्षेत्रवार उपलब्ध करायें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज की बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा जिन-जिन योजनाओं में शिकायतें बतायी गयी है उस पर जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को संज्ञान लेते हुए निस्तारण कराने के निर्देश दिये।

  सांसद ने कहा कि जनपद में जो भी जनकल्याणकारी योजनाओं सम्बंधी कैम्प, शिविर व कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है उसमें उस क्षेत्र से सम्बंधित जनप्रतिनिधियों को अवश्य आमंत्रित किया जाय। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का पूर्ण पारदर्शिता के साथ क्रियान्वयन करते हुए सभी पात्र व्यक्तियों को योजना से लाभान्वित करने के लिए जिला प्रशासन कार्य करें।

     जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने सांसद के साथ-साथ अन्य जनप्रतिनिधियों का बैठक में उपस्थित होने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज की बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा जो भी सुझाव व शिकायतें बतायी गयी है उस पर सभी सम्बंधित विभागीय अधिकारी त्वरित कार्यवाही करते हुये समस्याओं का निस्तारण कराये तथा सुझावों का अनुपालन किया जाय। मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह द्वारा बिन्दुवार विवरण प्रस्तुत किया गया। बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री सड़क योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी व ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण व शहरी, अमृत योजना, स्मार्ट सिटी योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, सर्वशिक्षा अभियान, बाल एवं पुष्टाहार विभाग, मध्यान्ह भोजन योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, कृषि विभाग, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम आदि का बिन्दुवार समीक्षा की गयी। बैठक में अम्बेडकरनगर लोकसभा सांसद/सह-अध्यक्ष लालजी वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, विधायक रुदौली राम चन्द्र यादव, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी, परियोजना निदेशक, उपनिदेशक कृषि, उपनिदेशक पर्यटन, जिला विकास अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला पंचायती राज अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, डीसी एनआरएलएम सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण व अधिकारीगण मौजूद रहे।

 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0