लखीमपुर खीरी: अनुदान पर कृषि यंत्रों की बुकिंग 4 मार्च तक, किसान समय से करें आवेदन

Feb 26, 2026 - 09:41
Feb 26, 2026 - 09:50
 0  21
लखीमपुर खीरी: अनुदान पर कृषि यंत्रों की बुकिंग 4 मार्च तक, किसान समय से करें आवेदन

कृषि यंत्रीकरण योजनाओं के तहत ऑनलाइन बुकिंग शुरू, जनसेवा केंद्रों से भी कर सकेंगे आवेदन ।

लखीमपुर खीरी, अचल वार्ता। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि विभाग द्वारा संचालित कृषि यंत्रीकरण योजनाओं के अंतर्गत अनुदान पर कृषि यंत्रों की बुकिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। उप कृषि निदेशक गिरीश चंद्र ने बताया कि इच्छुक किसान 25 फरवरी से 4 मार्च तक (कटऑफ तिथि) कृषि यंत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

बुकिंग सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन (SMAM) एवं प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजीड्यू योजनाओं के अंतर्गत की जा रही है। जनपद के सभी विकासखंडों में शेष बचे लक्ष्यों के अनुरूप कृषि यंत्र एवं कृषि रक्षा उपकरणों के लिए किसान आवेदन कर सकेंगे।

किसान अपने लैपटॉप, डेस्कटॉप अथवा किसी भी जनसेवा केंद्र के माध्यम से विभागीय पोर्टल पर पंजीकृत मोबाइल नंबर से ओटीपी प्राप्त कर कृषि यंत्रों की बुकिंग कर सकते हैं। कृषि विभाग ने किसानों से समय रहते आवेदन कर योजना का लाभ उठाने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0