अयोध्या: राज्य स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव एवं इसौली के पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू ने फीता काटकर किया प्रतियोगिता का शुभारंभ
हैरिंगटनगंज ब्लाक क्षेत्र स्थित श्री गणेश सिंह महाविद्यालय अहरन सुवंश में राज्य स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ धूमधाम के साथ रविवार को हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री आनंद सिंह यादव एवं विशिष्ट अतिथि इसौली विधानसभा के पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह उर्फ सोनू सिंह एवं जिला पंचायत अयोध्या के अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित रहे।
राज्य स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन, कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।
प्रतियोगिता के उद्घाटन के उपरांत कार्यक्रम में मौजूद लोगों द्वारा सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गान का गायन किया गया। अतिथियों द्वारा उद्घाटन मैच के प्रतिभागी टीमों दिल्ली एवं आजमगढ़ के खिलाड़ी से परिचय प्राप्त किया गया। पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ने प्रतियोगिता आयोजन मंडल को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी।
प्रतियोगिता के निर्णायक की भूमिका शिक्षक नेता सांवरे आलम एवं वसीम खान को सौंप गई है। कार्यक्रम के आयोजक पूर्व प्रधानाचार्य हरि बख्श सिंह एवं देव बख्श सिंह द्वारा अतिथियों को अंग वस्त्र भेंट करते हुए बैज लगाकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन अरुण द्विवेदी ने किया।
उद्घाटन समारोह में प्रमुख रूप से प्रधानाचार्य शिवराम सिंह, प्रधानाचार्य आनंद सिंह मिंटू, पूर्व प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, हरिश्चंद्र शुक्ला, सुधीर सिंह, अभिनव सिंह, जितेंद्र प्रताप सिंह, प्रधान प्रतिनिधि धर्मपाल यादव, प्रधान आशीष सिंह, भाजपा नेता राघवेंद्र सिंह विक्की, पृथ्वीराज यादव, पूर्व प्रधान लाल जी सिंह, कृष्णा प्रसाद सिंह, अनिल सिंह, गुलाब सिंह, अंकित सिंह सहित तमाम गणमान्य नागरिक एवं सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0