अयोध्या: मानवता की मिसाल बने पूर्व मंत्री सैय्यद अब्बास अली जैदी (रूश्दी मियाँ) , शोक संतप्त परिवार को दी आर्थिक सहायता

Feb 14, 2026 - 21:28
 0  15
अयोध्या:  मानवता की मिसाल बने पूर्व मंत्री सैय्यद अब्बास अली जैदी (रूश्दी मियाँ) , शोक संतप्त परिवार को दी आर्थिक सहायता

पटरंगा,अयोध्या,अचल वार्ता। मवई के सिपाहिया गांव में सैय्यद अब्बास अली जैदी उर्फ रूश्दी मियाँ, पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक रुदौली, ने एक बार फिर इंसानियत और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की है।ग्राम सिपाहिया निवासी वंती लाल रावत के 17 वर्षीय पुत्र बृजेश कुमार रावत का लंबी बीमारी के कारण दुखद निधन हो गया।

  इस असमय मृत्यु से पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर थी, और बेटे के इलाज में काफी खर्च हो चुका था।ऐसे कठिन समय में रूश्दी मियाँ स्वयं परिवार से मिलने पहुंचे, गहरा शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की। 

  उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।स्थानीय लोगों ने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि रूश्दी मियाँ हमेशा क्षेत्र के दुख-सुख में साथ खड़े रहते हैं। उनका यह कदम न केवल संवेदनशील नेतृत्व का उदाहरण है, बल्कि समाज में सेवा और सहानुभूति की भावना को भी मजबूत करता है।

इस दुःखद घड़ी में रुश्दी मियाँ ने कहाँ की शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा हूँ ओर खड़ा रहूगा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहा हूँ।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें।

- वेद प्रकाश राजपूत 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0