Ayodhya News: पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन ने हजारों महिलाओं को बांटे कंबल, 2027 में सपा सरकार बनने पर योजनाएं शुरू करने का किया ऐलान

Nov 28, 2026 - 09:32
 0  9
Ayodhya News: पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन ने हजारों महिलाओं को बांटे कंबल, 2027 में सपा सरकार बनने पर योजनाएं शुरू करने का किया ऐलान

अयोध्या, अचल वार्ता। समाजवादी पार्टी के अयोध्या विधानसभा प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय 'पवन' ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ठंड की शुरुआत होते ही अपने आवास कृष्णापुर, रसूलाबाद में हजारों महिलाओं को कंबल वितरित किए। इस दौरान उन्होंने जरूरतमंद महिलाओं को ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कंबल बांटे और भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार में गरीब, अमीर, व्यापारी, युवा, किसान और नौजवान सभी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर जनहित में कई महत्वपूर्ण योजनाएं दोबारा शुरू की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर वृद्ध महिलाओं को 40 हजार रुपये पेंशन, बेरोजगार युवाओं को 5 हजार रुपये मासिक भत्ता, बेटी के जन्म पर 10 ग्राम सोना देने की योजना और इंटर पास छात्र-छात्राओं के लिए लैपटॉप योजना फिर से शुरू की जाएगी। इसके साथ ही शिक्षामित्रों को मानदेय देने, युवाओं को 10 लाख सरकारी नौकरियां देने और कन्या विद्या धन योजना दोबारा शुरू करने की बात कही।

पूर्व मंत्री ने किसानों को लेकर भी कई घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर किसानों की कर्जमाफी योजना तत्काल प्रभाव से लागू की जाएगी। किसानों को मुफ्त बिजली और ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का काम किया जाएगा। इसके अलावा पांच रुपये में भोजन उपलब्ध कराने वाली समाजवादी कैंटीन भी खोली जाएगी।

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया कि कंबल वितरण कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष रक्षा राम यादव, महासचिव गोपीनाथ वर्मा, प्रवक्ता राकेश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष तरजीत गौड़, जिला उपाध्यक्ष शिवबरन यादव, राजेश पटेल, विधानसभा उपाध्यक्ष आशीष वर्मा, जिलेदार आलोक वर्मा, पूर्व प्रधान गंगाराम कनौजिया, प्रधान राजेश कुमार, गयादीन यादव, राम शंकर वर्मा, शैलेंद्र तिवारी, प्रधान नंद कुमार यादव, प्रधान अजीत तिवारी, धीरेंद्र पांडेय, सुरेंद्र तिवारी, पंकज शर्मा, आशीष तिवारी, रोशन, पारिजात त्रिपाठी, आजम खान, उमेश दुबे, सुजीत शर्मा और गुरदयाल सहित कई लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं को कंबल वितरित किए गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0