अयोध्या में धर्मांतरण का आरोप, स्कूल में हंगामा, भरतकुंड क्षेत्र के लिटिल फ्लॉवर स्कूल में विरोध प्रदर्शन, प्रिंसिपल ने मांगी माफी

Nov 12, 2025 - 22:33
Dec 11, 2025 - 09:29
 0  3

अयोध्या के भरतकुंड क्षेत्र स्थित लिटिल फ्लॉवर स्कूल में धर्मांतरण के आरोपों को लेकर मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ।

 परिजनों ने आरोप लगाया कि स्कूल में हिंदू बच्चों पर पादरी का वेश पहनने और शिखा एवं कलवा कटवाने का दबाव बनाया जा रहा था।मामले की जानकारी मिलते ही कथावाचक पवन देव महाराज के नेतृत्व में बजरंग दल और अन्य हिंदूवादी संगठन स्कूल पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने स्कूल प्रशासन से स्पष्टीकरण मांगा, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर आक्रोश बढ़ गया।विरोध के बीच स्कूल के प्रिंसिपल ने मामले को शांत करने के लिए माफी मांगी। परिजनों ने बताया कि एक शिक्षक द्वारा बच्चे को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसके डर से उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। आरोप यह भी है कि पहले भी प्रबंधन के दबाव में बच्चे की शिखा कटवाई गई थी।वहीं, धर्मांतरण के आरोपों पर स्कूल प्रशासन ने मीडिया से किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। मीडिया के कैमरे देख प्रिंसिपल ने अपना चेहरा छिपा लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0