देवरिया में 26 अप्रैल को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, नामचीन कवि-शायर होंगे शामिल
नव कुंभ साहित्य सेवा संस्थान द्वारा देवरिया में 26 अप्रैल को कवि सम्मेलन, अज़हर इक़बाल के संचालन में कई नामचीन कवि-शायर करेंगे शिरकत।
देवरिया, अचल वार्ता । उत्तर प्रदेश के देवरिया में नव कुंभ साहित्य सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में 26 अप्रैल को एक अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देश के नामचीन शायर और कवि शामिल होंगे। यहां एक होटल में शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में कार्यक्रम के आयोजक वरिष्ठ अधिवक्ता संदीप कुमार मिश्र तथा संस्था के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सिद्धार्थ मणि त्रिपाठी ने बताया कि कवि सम्मेलन जिला पंचायत सभागार में 26 अप्रैल की शाम को छह बजे से शुरु होगा। आयोजकों ने बताया कि कवि सम्मेलन का संचालन मशहूर शायर जनाब अज़हर इक़बाल करेंगे तथा प्रसिद्ध शायरा मुमताज़ नसीम कार्यक्रम का आकर्षण होंगी। आयोजकों ने बताया कि कवि सम्मेलन में शायर अफ़ज़ल इलाहाबादी, बाराबंकी के ओम शर्मा ओम, स्थानीय ग़ज़लकारा सीमा नयन, लखनऊ की डा. पूर्णिमा भसीन तथा आल इंडिया रेडियो की प्रस्तोता डॉ. जयति ओझा कवि सम्मेलन में रचना पाठ करेंगी। समारोह की मुख्य अतिथि ज़िलाधिकारी दिव्या मित्तल होंगी। जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर नगर पालिका बरहज की अध्यक्ष स्वेता जायसवाल होंगी। साथ ही नव कुंभ साहित्य सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही की उपस्थित रहेंगे। कवि सम्मेलन में जनपद के प्रबुद्ध वर्ग, सामाजिक और साहित्यिक संस्थाओं के गणमान्य लोग शामिल रहेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0