अकबरपुर नगर पालिका में कई स्थानों के नाम बदलने को मंजूरी, 25 वार्डों में खुलेंगे मिल्क पार्लर

अकबरपुर नगर पालिका बोर्ड बैठक में कई स्थानों के नाम बदलने और सभी 25 वार्डों में मिल्क पार्लर खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। नगर क्षेत्र अब ‘लोहिया नगर’ के नाम से जाना जाएगा।

Jan 18, 2026 - 20:40
Jan 25, 2026 - 22:03
 0  11
अकबरपुर नगर पालिका में कई स्थानों के नाम बदलने को मंजूरी, 25 वार्डों में खुलेंगे मिल्क पार्लर

अम्बेडकरनगर , अचल वार्ता । अम्बेडकरनगर जनपद की अकबरपुर नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में शहर के विकास से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में नगर क्षेत्र के प्रमुख स्थानों के नाम परिवर्तन और सभी 25 वार्डों में मिल्क पार्लर खोलने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया।

अकबरपुर नगर क्षेत्र होगा ‘लोहिया नगर’ नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश वर्मा ने बताया कि जिला मुख्यालय की पहचान और सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से कई स्थानों के नाम बदलने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत अकबरपुर नगर क्षेत्र को अब ‘लोहिया नगर’ के नाम से जाना जाएगा। साथ ही डॉ. राम मनोहर लोहिया की जन्मस्थली को भी उनके नाम से नई पहचान दी जाएगी।

रेलवे स्टेशन और चौराहों के नाम बदलने का प्रस्ताव

बोर्ड बैठक में अकबरपुर रेलवे स्टेशन का नाम डॉ. राम मनोहर लोहिया रेलवे स्टेशन करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। इसके अलावा—संघतिया तिराहा का नाम पंडित अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर अयोध्या रोड स्थित एक चौराहा का नाम पंडित दीन दयाल उपाध्याय के नाम पर रखने का निर्णय लिया गया।

25 वार्डों में खुलेंगे मिल्क पार्लर

नगर पालिका क्षेत्र के सभी 25 वार्डों में मिल्क पार्लर के रूप में दुकानें खोलने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। इस योजना का उद्देश्य स्थानीय नागरिकों को शुद्ध दुग्ध उत्पाद उपलब्ध कराना, स्वरोजगार को बढ़ावा देना और युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है।

विकास और पहचान को मिलेगा बढ़ावा

नगर पालिका बोर्ड का मानना है कि इन फैसलों से अकबरपुर नगर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक पहचान मजबूत होगी और साथ ही आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

- अमित प्रजापति 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0