अम्बेडकरनगर : सामाजिक सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए नव्या ग्रीन फाउंडेशन के अध्यक्ष नीरज मौर्य को “अभिनन्दन पत्र सम्मान”
नव्या ग्रीन फाउंडेशन के अध्यक्ष समाजसेवी नीरज मौर्य को अम्बेडकरनगर में आयोजित सम्मान समारोह में सामाजिक सेवा और रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए अभिनन्दन पत्र सम्मान प्रदान किया गया।
अम्बेडकरनगर, अचल वार्ता। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर और निस्वार्थ योगदान देने वाले नव्या ग्रीन फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं प्रख्यात समाजसेवी नीरज मौर्य को “अभिनन्दन पत्र सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें संकट मोचन श्री हनुमान मंदिर न्यास, पियारेपुर अन्नावां, अम्बेडकरनगर के प्रांगण में आयोजित सद्भावना खिचड़ी भोज, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह के दौरान प्रदान किया गया।
सम्मान समारोह में सामाजिक समरसता का संदेश
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। समारोह का उद्देश्य सामाजिक समरसता, सेवा भाव और जनकल्याण के कार्यों को प्रोत्साहित करना रहा। इस अवसर पर नीरज मौर्य द्वारा समाज सेवा, रक्तदान अभियान एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए गए कार्यों की सराहना की गई।
मुख्य अतिथि ने की सामाजिक कार्यों की प्रशंसा
सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि अयोध्या मंडल के प्रभारी एवं भाजपा के पूर्व ज़िलाध्यक्ष श्री मिथिलेश त्रिपाठी ने नीरज मौर्य के सामाजिक योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे समाजसेवी आज के समय में युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं, जो निःस्वार्थ भाव से समाज की सेवा कर रहे हैं।
नीरज मौर्य बोले— यह सम्मान सभी रक्तवीरों का है
सम्मान प्राप्त करने के बाद नीरज मौर्य ने कहा,
“यह सम्मान केवल मेरा नहीं है, बल्कि उन सभी रक्तवीरों और रक्त वीरांगनाओं का है, जिन्होंने ज़रूरतमंदों के लिए रक्तदान किया और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित किया। परिवार, मित्रों और सहयोगियों के सहयोग से ही आज हम इस मुकाम तक पहुंचे हैं।”
उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान उन्हें और अधिक ऊर्जा व आत्मविश्वास प्रदान करते हैं, जिससे वे सामाजिक सेवा के कार्यों को और मजबूती से आगे बढ़ा सकें।
आयोजक मंडल का जताया आभार
समाजसेवी नीरज मौर्य ने संकट मोचन श्री हनुमान मंदिर न्यास, पियारेपुर अन्नावां अम्बेडकरनगर के अध्यक्ष श्री संगम पाण्डेय ‘बाबा’ एवं उनकी पूरी टीम का सफल आयोजन के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0