उपमंडल कार्यालय खरखौदा में समाधान शिविर का आयोजन, एसडीएम अमित भारद्वाज ने की अध्यक्षता
खरखौदा, अचल वार्ता । आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से सोमवार को उपमंडल कार्यालय खरखौदा में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता एसडीएम अमित भारद्वाज ने की। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें लेकर पहुंचे नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।
समाधान शिविर में आई शिकायतों का अधिकारियों ने मौके पर ही किया समाधान
समाधान शिविर के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें लेकर पहुंचे नागरिकों की समस्याओं को एसडीएम अमित भारद्वाज ने गंभीरता से सुना। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया तथा लंबित शिकायतों के शीघ्र निपटारे के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसडीएम अमित भारद्वाज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में प्राप्त होने वाली प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया जाए और उसका निर्धारित समय में समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए अधिकारी शिकायतों का तत्परता से निपटारा करें।
उन्होंने अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देश दिए कि समाधान शिविर में आई लंबित शिकायतों का भी तुरंत निपटारा किया जाए। जिन शिकायतों का समाधान संबंधित विभाग के स्तर पर संभव है, उनका मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया जाए तथा अन्य मामलों में भी नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
एसडीएम ने कहा कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य है। इसलिए सभी अधिकारी शिकायतों के निस्तारण में गंभीरता, संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और शिकायतों की नियमित रूप से समीक्षा भी की जाए।
इस अवसर पर तहसीलदार बिजेंद्र सिंह, सचिव नगर पालिका मनीष रेड्डू, एमिनेंट पर्सन सुनील पांचाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0