अयोध्या: जनता के अधिकारों की लड़ाई के लिए निकलेगी पदयात्रा : संजय सिंह
बोले - उत्तर प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी और अनियमित कर्मचारियों की स्थिति चिंता का विषय
अयोध्या, अचल वार्ता। प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, आर्थिक संकट और सामाजिक अन्याय के खिलाफ जागरूक करने के लिए आम आदमी पार्टी पदयात्रा निकालने जा रही है। इसी को लेकर मंगलवार को आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पत्रकारों से बातचीत की। अयोध्या से प्रयागराज तक निकाली जाने वाली इस 13 दिवसीय पदयात्रा को लेकर उन्होंने पार्टी का पक्ष भी रखा। उन्होंने कहा कि 180 किलोमीटर की इस पदयात्रा की शुरुआत 12 नवंबर को अयोध्या से होगी। इसका नेतृत्व वह स्वयं करेंगे।
संजय सिंह ने कहा कि यह पदयात्रा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि आम जनता के अधिकारों की लड़ाई है। उनका कहना है कि पार्टी जनता के हक और हुकूक के लिए हमेशा लड़ती रहेगी। उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी, भर्ती परीक्षा में पेपर लीक और अनियमित कर्मचारियों की स्थिति बेहद चिंताजनक है। ऐसे में पदयात्रा के जरिए आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के लोगों की आवाज बनकर उभरेगी और उनके अधिकारों के लिए लड़ेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0