गोरिल्ला बनकर जिला परिषद की बैठक में पहुंचे पार्षद, महंगाई के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन

Aug 25, 2026 - 15:26
Aug 27, 2026 - 13:07
 0  0
गोरिल्ला बनकर जिला परिषद की बैठक में पहुंचे पार्षद, महंगाई के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन
सोनीपत। जिला परिषद की बैठक में मंगलवार को उस समय माहौल गरमा गया, जब जिला पार्षद संजय बड़वासनिया गोरिल्ला का रूप धारण कर बैठक में पहुंच गए। उनका यह अनोखा प्रदर्शन पेंशन, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम और अधिकारियों की कथित मनमानी के विरोध में था। गोरिल्ला की वेशभूषा में पहुंचे पार्षद को देखकर बैठक में मौजूद अधिकारी और अन्य सदस्य भी हैरान रह गए।
संजय बड़वासनिया ने कहा कि गोरिल्ला संघर्ष और लड़ाई का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आम आदमी महंगाई की मार झेल रहा है। बुजुर्गों की पेंशन से जुड़े मामले, पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ते दाम और सरकारी अधिकारियों की कथित मनमानी से आम परिवार परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता की समस्याओं पर अपेक्षित गंभीरता से ध्यान नहीं दिया जा रहा।
पार्षद ने कहा कि जनहित के मुद्दों को लेकर वह हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेंगे और जनता की आवाज मजबूती से उठाते रहेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0