लखीमपुर खीरी: बाबा साहब आंबेडकर का झंडा जलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, उचौलिया पुलिस ने भेजा जेल

May 16, 2026 - 18:45
May 16, 2026 - 20:00
 0  6
लखीमपुर खीरी: बाबा साहब आंबेडकर का झंडा जलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, उचौलिया पुलिस ने भेजा जेल

लखीमपुर खीरी, अचल वार्ता। थाना उचौलिया क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मड़िया में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के सम्मान में लगे झंडे को उखाड़कर उसमें आग लगाने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर उसका चालान कर दिया है। 

 पुलिस प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, खीरी की पुलिस अधीक्षक (SP) डॉ. ख्याती गर्ग के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) के निकट पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी (CO) मोहम्मदी के मार्गदर्शन में पूरे जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के क्रम में उचौलिया पुलिस को यह बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।

  मामला उचौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम मड़िया का है। आरोपी सर्वेश ने गाँव में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जी के सम्मान में लगे झंडे को न केवल उखाड़ फेंका, बल्कि उसमें आग लगा दी। इस कृत्य से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की स्थिति पैदा हो गई।

  घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना उचौलिया में आरोपी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या (मु0अ0सं0) 100/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 298 में मामला पंजीकृत किया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी। आज  दोपहर करीब 03:35 बजे पुलिस ने  सूचना के आधार पर दबिश देकर आरोपी सर्वेश पुत्र रिक्खी उम्र करीब 45 वर्ष निवासी ग्राम मढिया थाना उचौलिया को को हिरासत में ले लिया।

 इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से निम्नलिखित अधिकारी व कर्मचारी में उप-निरीक्षक  करूणेश चन्द्र शुक्ल (थाना उचौलिया, खीरी) व कांस्टेबल खिलेंद्र सिंह (थाना उचौलिया, खीरी) आदि सम्मलित रहे। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के खिलाफ नियमानुसार सख्त विधिक कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा जा रहा है। पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0