लखीमपुर खीरी: नीट अभ्यर्थी ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम
लखीमपुर खीरी, अचल वार्ता। क्षेत्र स्थित नौरंगाबाद मोहल्ले के गंगोत्री नगर में एक नीट अभ्यर्थी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं परिवार में मातम पसरा हुआ है।
जानकारी के अनुसार कटौली गांव निवासी रितिक मिश्रा हाल ही में कानपुर में नीट परीक्षा देकर घर लौटा था। परिजनों का कहना है कि परीक्षा में पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने की चर्चाओं के बाद से वह काफी मानसिक तनाव में था। गुरुवार को उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि रितिक अपने परिवार का इकलौता बेटा था। बेटे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0