लखीमपुर खीरी: डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कर-करेत्तर एवं राजस्व वादों की समीक्षा की, लक्ष्य पूर्ति के दिए सख्त निर्देश

May 14, 2026 - 19:00
May 14, 2026 - 20:13
 0  3
लखीमपुर खीरी: डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कर-करेत्तर एवं राजस्व वादों की समीक्षा की, लक्ष्य पूर्ति के दिए सख्त निर्देश

लखीमपुर खीरी, अचल वार्ता। गुरुवार को डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में कर-करेत्तर के तहत प्राप्तियो की विभागवार, बिंदुवार मासिक समीक्षा बैठक की, संबंधित को जरूरी निर्देश दिए। डीएम ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रवर्तन की प्रभावी कार्यवाही करते हुए निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत राजस्व वसूली सुनिश्चित की जाय।

  बैठक का संचालन एडीएम न्यायिक बृजपाल सिंह ने किया। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि सभी अधिकारियों को अपने लक्ष्य की कार्ययोजना बनाकर मूर्त रूप देने का निर्देश दिया। निर्देश दिए कि विशेष अभियान चलाकर लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करें। डीएम ने संबंधित अधिकारियों का आह्वान करते हुए कहा कि यह बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही एवं शिथिलता क्षम्य में नहीं होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन विभागीय अधिकारियों के द्वारा अपने राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति नहीं की जाएगी, उनके विरुद्ध कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।

  डीएम ने वाणिज्य कर, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन, आबकारी, परिवहन, विद्युत देय, नगर विकास, मंडी, वन, सिंचाई, खनन, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक लखीमपुर, गोला, विधिक माप विज्ञान के अफसरों से मासिक लक्ष्य की प्रगति, क्रमिक लक्ष्य की प्रगति गत वर्ष की उपलब्धि के सापेक्ष वृद्धि प्रतिशत की गहन समीक्षा कर जरूरी निर्देश दिए।

लंबित वादों का त्वरित निस्तारण करें: डीएम

कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में डीएम अंजनी कुमार सिंह ने राजस्व विभाग की मासिक समीक्षा बैठक कर लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों का समयबद्ध एवं गुणवत्तायुक्त निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक देरी का सामना न करना पड़े।  उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने अधीनस्थ न्यायालयों की नियमित रूप से स्वयं समीक्षा करें और लंबित मामलों की प्रगति पर सतत निगरानी रखें ।डीएम ने स्पष्ट किया कि राजस्व मामलों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी और कार्य में पारदर्शिता व गति अनिवार्य है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0