पटना में युवा कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, राहुल गांधी पर टिप्पणी के खिलाफ शकील अहमद का विरोध
पटना के कारगिल चौक पर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन। राहुल गांधी पर टिप्पणी के खिलाफ शकील अहमद का विरोध, प्रदेशभर में पुतला दहन।
पटना, अचल वार्ता। बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस ने मंगलवार को कारगिल चौक, पटना में पूर्व कांग्रेसी नेता शकील अहमद के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विरुद्ध की जा रही कथित आपत्तिजनक, गैर-जिम्मेदाराना और तथ्यहीन टिप्पणियों के विरोध में आयोजित किया गया।
राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ हैं ऐसे बयान: गरीब दास
इस दौरान बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष गरीब दास ने कहा कि इस तरह की बयानबाज़ी न केवल राजनीतिक मर्यादाओं का उल्लंघन है, बल्कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेतृत्व की छवि को नुकसान पहुंचाने का सुनियोजित प्रयास भी है।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि युवा कांग्रेस ऐसे किसी भी कृत्य की कड़ी निंदा करती है और पार्टी नेतृत्व के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
प्रदेशभर में पुतला दहन, शांतिपूर्ण विरोध
युवा कांग्रेस के आह्वान पर प्रदेश के विभिन्न जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। यह प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से किया गया।
पार्टी नेतृत्व के सम्मान के लिए संघर्ष जारी रहेगा
युवा कांग्रेस ने दो टूक कहा कि पार्टी नेतृत्व के सम्मान, विचारधारा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संगठन का हर कार्यकर्ता सदैव संघर्षरत रहेगा।
संगठन ने यह भी संदेश दिया कि व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के तहत की जा रही बयानबाज़ी को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और इसका जवाब संविधान व लोकतंत्र के दायरे में रहकर दिया जाता रहेगा।
कई युवा कांग्रेस नेता रहे मौजूद
इस मौके पर बिट्टू यादव, मुकुल यादव, पूनम यादव, रौशन कुमार, सोनू ठाकुर, विश्वजीत कुमार सहित युवा कांग्रेस के कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0