अयोध्या: उoप्रo मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं घोषित, 9 फरवरी से होगी शुरू

Jan 7, 2026 - 09:17
Jan 20, 2026 - 10:13
 0  5
अयोध्या: उoप्रo मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं घोषित, 9 फरवरी से होगी शुरू

अयोध्या, अचल वार्ता। उoप्रo सरकार द्वारा मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा संचालित अरबी तथा फारसी की मुंशी/मौलवी (सेकेण्डरी) तथा आलिम (सीनियर सेकेण्डरी) के परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि परीक्षा वर्ष 9 फरवरी से शुरू होकर 14 फरवरी के मध्य सम्पन्न होगी। आगे बताया कि मुंशी/मौलवी (सेकेण्डरी फारसी एवं अरबी) की परीक्षायें प्रथम पाली प्रातः 8:00 बजे से 11:00 बजे तक तथा आलिम (सीनियर सेकेण्डरी फारसी एवं अरबी) परीक्षा वर्ष 2026 की परीक्षायें द्वितीय पाली अपरान्ह 2:00 बजे से 5:00 बजे के मध्य सम्पन्न होगी ।

- शैलेन्द्र कुमार ओझा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0