अयोध्या: दीपोत्सव को लेकर विवि की बैठक टली, फंसा है पेंच

Sep 9, 2025 - 16:49
Oct 22, 2025 - 22:15
 0  96
अयोध्या: दीपोत्सव को लेकर विवि की बैठक टली, फंसा है पेंच

अचल वार्ता,अयोध्या। डाॅ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में मंगलवार को दीपोत्सव की तैयारियों के लिए प्रस्तावित महत्वपूर्ण बैठक को स्थगित कर दिया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बैठक स्थगन का कारण अपरिहार्य बताया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार, शासन की नई गाइडलाइंस इसके पीछे प्रमुख वजह हैं। यह बैठक कुलपति डॉ बिजेन्द्र सिंह ने बुलाई थी। बताया जा रहा है इस बार दीपोत्सव को लेकर पेंच फंसा हुआ है इसलिए बैठक टाल दी गई। 

  अक्टूबर में आयोजित होने वाला यह दीपोत्सव विश्वविद्यालय के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि यह अयोध्या में भव्य रूप से मनाया जाता है। हालांकि, इस बार विश्वविद्यालय प्रशासन अभी तक तैयारियों को शुरू नहीं कर सका है, जिससे आयोजन की तैयारियों पर अनिश्चितता बनी हुई है। नई गाइडलाइंस के तहत दीपोत्सव के स्वरूप, आयोजन स्थल, और अन्य व्यवस्थाओं में बदलाव की संभावना जताई जा रही है।

  विश्वविद्यालय प्रशासन अब शासन के निर्देशों का इंतजार कर रहा है ताकि दीपोत्सव की तैयारियां निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुसार शुरू की जा सकें। यह पहला मौका है जब दीपोत्सव से पहले विश्वविद्यालय प्रशासन को इस तरह की देरी का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर तरह तरह की चर्चाएं की जा रहीं हैं।

   मीडिया प्रभारी आर डी पांडेय का कहना है कि बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित की गई है। और क्या कारण हैं इसकी जानकरी नहीं है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0