जौनपुर : खण्ड विकास अधिकारी ने जनगणना स्व-गणना का लिया जायजा

May 12, 2026 - 20:20
 0  1
जौनपुर : खण्ड विकास अधिकारी ने जनगणना स्व-गणना का लिया जायजा
  • बक्शा थाना में पुलिसकर्मियों को सिखाई तकनीक, लोगों को किया जागरूक

जौनपुर, अचल वार्ता। बक्शा जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना कार्य को गति देने के लिए प्रशासन मिशन मोड में है। इसी क्रम में बक्शा ब्लॉक के खण्ड विकास अधिकारी शुभम बरनवाल ने मंगलवार को ब्लॉक के कई गांवों का दौरा कर स्व-गणना कार्य का जायजा लिया। उन्होंने आवास योजना के लाभार्थियों और सर्वेक्षित परिवारों से मिलकर उन्हें जागरूक किया।

  इस दौरान बीडीओ बरनवाल बक्शा थाना भी पहुंचे। उन्होंने वहां उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों का स्व-गणना किया और सभी को मोबाइल पर ऐप डाउनलोड करवाकर स्व-गणना की तकनीक व विधि विस्तार से समझाई।

   मौके पर कई पुलिसकर्मियों का ऐप के माध्यम से स्व-गणना भी करवाया गया। बीडीओ ने विशेष रूप से एंड्रॉइड मोबाइल धारकों से पुलिस सहित क्षेत्र के सभी लोगों का स्व-गणना करवाने की अपील की,

  बीडीओ शुभम बरनवाल ने क्षेत्र के ग्राम पंचायत भवन में मुखिया और सभी सदस्यों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी से 7 मई 2026 से 21 मई 2026 तक प्रत्येक परिवार का ऐप के माध्यम से स्व-गणना करवाने का आग्रह किया। बीडीओ ने जनगणना कार्य के महत्व पर जोर देते हुए लोगों को इस मुहिम को सफल बनाने के लिए प्रेरित करने को कहा।

उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति किसी भी मोबाइल से अपने नंबर पर ओटीपी प्राप्त कर अपना स्व-गणना करवा सकता है। स्व-गणना में घर-परिवार से जुड़ी कई प्रकार की जानकारी दिए गए विकल्पों में से चुनकर दर्ज करनी होगी।

  बीडीओ ने यह भी बताया कि जनगणना कार्यक्रम के तहत 22 मई से 20 जून तक मकान सूचीकरण का कार्य चलेगा, जिसके लिए शिक्षकों को प्रगणक व पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया जाएगा। इस कार्य से पहले सभी परिवारों का स्व-गणना पूरा होना आवश्यक है।

 इस अवसर पर संजय श्रीवास्तव (एडीओआरडी) पंचायत सचिव श्रीपति मौर्या,अमित यादव,और पंचायत कर्मी मौजूद रहे।

- फूलचंद यादव 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0