झांसी लिंक एक्सप्रेस-वे परियोजना के लिए दस करोड़ की धनराशि मंजूर
लखनऊ, अचल वार्ता। प्रदेश सरकार ने वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में झांसी लिंक एक्सप्रेस-वे परियोजना के तहत वृहत निर्माण कार्य के लिए दस करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत की है।
इस संबंध में औद्योगिक विकास विभाग द्वारा आवश्यक आदेश जारी कर दिया गया है, जिसमें कहा गया है कि स्वीकृत की जा रही धनराशि परियोजना के तहत स्वीकृत कार्य मदों पर और स्वीकृत लागत सीमा में ही व्यय किया जाना सुनिश्चित किया जायेगा। किसी भी वित्तीय अनियमितता के लिए यूपीडा उत्तरदायी होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0