अयोध्या: प्रदेश के मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने आज अयोध्या पहुंचकर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक
प्रदेश के मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने आज अयोध्या पहुंचकर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर मत्स्य योजनाओं की समीक्षा की
उन्होंने मछुआरा समुदाय से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार उनके हित में काम कर रही है।मीडिया से बातचीत में संजय निषाद ने कहा, "बिहार में बहार है" और वहां की जनता से अपील की कि एनडीए सरकार बनाएं।
उन्होंने कहा कि जब केंद्र और राज्य में एक ही सरकार होती है, तभी विकास की रफ्तार तेज होती है।
निषाद ने दावा किया कि पूर्व की सरकारों ने मछुआरों को ठगा, जबकि वर्तमान सरकार उनके हित में काम कर रही है। उत्तर प्रदेश में 140 मत्स्य परियोजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनमें से दो पूरी हो चुकी हैं।राहुल गांधी पर व्यंग्य करते हुए निषाद ने कहा, "मैं मछली डाल रहा हूं, वो मछली पकड़ रहे हैं, निषाद अब किसी के जाल में फंसने वाले नहीं।"
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0