उपज अयोध्या इकाई के अध्यक्ष बने प्रो. कृष्ण मुरारी सिंह, महामंत्री चुने गए डॉ. बृजेश कुमार सिंह

उपज अयोध्या इकाई की बैठक में प्रो. कृष्ण मुरारी सिंह अध्यक्ष और डॉ. बृजेश कुमार सिंह महामंत्री चुने गए। राम मंदिर निर्माण पूर्ण होने के बाद अयोध्या धाम में पत्रकारों का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

Jan 18, 2026 - 19:38
Jan 25, 2026 - 22:02
 0  40
उपज अयोध्या इकाई के अध्यक्ष बने प्रो. कृष्ण मुरारी सिंह, महामंत्री चुने गए डॉ. बृजेश कुमार सिंह

अयोध्या, अचल वार्ता। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की अयोध्या इकाई की महत्वपूर्ण बैठक सिविल लाइन स्थित प्रेस क्लब में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से प्रो. कृष्ण मुरारी सिंह को पुनः अध्यक्ष तथा डॉ. बृजेश कुमार सिंह को महामंत्री चुना गया। चुनाव प्रक्रिया एनयूजे के राष्ट्रीय महासचिव त्रियुग नारायण तिवारी की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव त्रियुग नारायण तिवारी ने कहा कि राम मंदिर निर्माण पूर्ण होने के बाद अयोध्या धाम में पत्रकारों का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए व्यापक सदस्यता अभियान चलाने पर जोर दिया।

राष्ट्रीय सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान

वरिष्ठ पत्रकार बी.एन. दास ने अधिक से अधिक पत्रकारों को संगठन से जोड़ने की आवश्यकता बताई। वहीं वरिष्ठ पत्रकार इंदूभूषण पांडेय ने अयोध्या में प्रस्तावित राष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी पत्रकारों के सहयोग का आह्वान किया।

प्रेस क्लब सचिव जयप्रकाश सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पत्रकारों को अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहना चाहिए।

पत्रकार हितों के लिए प्रतिबद्ध नेतृत्व

नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रो. कृष्ण मुरारी सिंह ने कहा कि वे सदैव पत्रकार हितों की रक्षा के लिए अग्रणी भूमिका निभाते रहेंगे। महामंत्री डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने पत्रकारों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर समाधान का भरोसा दिलाया।

वरिष्ठ पत्रकार अशोक तिवारी ने ग्रामीण स्तर पर पत्रकारों को संगठन से जोड़ने पर बल दिया, जबकि वरिष्ठ पत्रकार के.के. मिश्रा ने संगठन के माध्यम से पत्रकारों की समस्याओं के समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यकारिणी का गठन

बैठक में संगठन के विभिन्न पदों पर निम्न पदाधिकारियों का चयन किया गया—

  • वरिष्ठ उपाध्यक्ष: के.के. मिश्रा
  • उपाध्यक्ष: अशोक तिवारी, समीर शाही, कुशल चंद्र मिश्रा
  • मीडिया प्रभारी: राजेंद्र दुबे
  • कोषाध्यक्ष: संदीप अग्रवाल
  • संगठन मंत्री: शिवेंद्र सिंह

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पं. जेपी तिवारी, त्रियुग नारायण तिवारी, वी.एन. दास, जयप्रकाश सिंह, कृपा शंकर पांडेय, इंदूभूषण पांडेय, नाथ बख्श सिंह, ओमप्रकाश सिंह, प्रदीप कुमार पाठक और विवेकानंद पांडेय को शामिल किया गया।

कार्यक्रम में अमित मिश्रा, पवन मिश्रा, राजेश कुमार पांडेय, बाबू वीर भानु प्रताप सिंह, त्रिलोकी नाथ दुबे, संजय रस्तोगी, महेश शंकर, राजेश श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0