अयोध्या: परिक्रमा की तैयारियां पूरी, अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं

Oct 31, 2025 - 17:24
Nov 16, 2025 - 16:31
 0  95

अयोध्या, अचल वार्ता। चौदह कोसी परिक्रमा के संपन्न होने के बाद जिला प्रशासन ने पंचकोसी परिक्रमा को सकुशल पूरा करने को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं, इसी को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने शुक्रवार को नयाघाट सहित पंचकोसी परिक्रमा पथ का निरीक्षण के व्यवस्थाओं को परखा और जरूरी निर्देश दिए।

  अधिकारियों ने कहा कि परिक्रमा में शामिल होने पहुंचे श्रद्धालुओं को किसी भी समस्याओं का सामना न करना पड़े, इसको लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 

  अधिकारियों ने कहा कि पंचकोसी परिक्रमा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, हालांकि बारिश के कारण जहां कीचड़ आदि की समस्या आ रही है, उसे व्यवस्थित तरीके से ठीक कराया जा रहा है ताकि परिक्रमार्थियों को कीचड़ में न जाना पड़े और पूरी परिक्रमा व्यवस्थित तरीके से सकुशल संपन्न हो सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0