अयोध्या : बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के विट्ठलपुर गांव के पास 14 मई को मिले युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दि
अयोध्या, अचल वार्ता। हत्या उसी के तीन साथियों ने की थी, तीनों साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है
बीकापुर कोतवाली पुलिस और अयोध्या की एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश किया।
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक डॉ. बलवंत चौधरी ने प्रेस वार्ता में बताया कि मृतक की पहचान अभिषेक दुबे उर्फ रिंकी मिश्रा के रूप में हुई थी.
पुलिस के अनुसार अभिषेक किन्नर के रूप में शादी-विवाह कार्यक्रमों में जाकर नेग मांगने का काम करता था।
10 मई को अभिषेक ने बड़े स्तर पर अपना जन्मदिन मनाया था, जिसमें करीब 1000 लोग शामिल हुए थे।
पुलिस जांच में सामने आया कि साथ रहने वाले अंशु मौर्य, नताशा किन्नर और विजय ढोलकिया उसके बढ़ते प्रभाव और कारोबार से जलन रखते थे।
आरोप है कि तीनों ने अभिषेक के साथ मारपीट की और गंभीर हालत में विट्ठलपुर गांव के पास छोड़ दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
एसपी ग्रामीण ने बताया कि मामला ब्लाइंड मर्डर था, इसलिए पुलिस और एसओजी टीम को लगातार चार दिन तक कड़ी मेहनत करनी पड़ी।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
उनके कब्जे से मोबाइल फोन, आला कत्ल, कैंची, एक कार, एक बाइक और ₹220 नगद बरामद किए गए हैं।
मामले के सफल खुलासे पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बीकापुर पुलिस और एसओजी टीम को इनाम देने की घोषणा की है।
सकुशल मिले अधिवक्ता विद्याभूषण शुक्ला, अंबेडकरनगर के मालीपुर रेलवे स्टेशन के पास मिले विद्या भूषण शुक्ला, किसी व्यक्ति का मोबाइल नंबर लेकर अपने घर पर किया था फोन, मालीपुर के ही मूल निवासी है विद्याभूषण शुक्ला, रिलेटिव और जीआरपी पुलिस पहुंची मौके पर, सूचना के बाद परिजन अंबेडकरनगर के मालीपुर रवाना, मानसिक रूप से परेशान थे अधिवक्ता विद्याभूषण शुक्ला. कोतवाली नगर के देवकाली से मॉर्निंग वॉक पर निकले थे अधिवक्ता विद्या भूषण शुक्ला।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0