पीलीभीत: विधुत उपखंड कार्यालय में ओटीएस योजना का लाभ लेने पहुंचे उपभोक्ता

Jan 3, 2026 - 21:47
Jan 20, 2026 - 10:12
 0  28
पीलीभीत:  विधुत उपखंड कार्यालय में ओटीएस योजना का लाभ लेने पहुंचे उपभोक्ता
सांकेतिक चित्र

पूरनपुर,पीलीभीत, अचल वार्ता। विद्युत उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देने वाली एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के प्रथम चरण की समय-सीमा आज तीन जनवरी को समाप्त हो जाएगी। यह योजना पहले 31 दिसंबर तक लागू थी, जिसे उपभोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए बढ़ाकर तीन जनवरी किया गया था। समय बढ़ने से बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को योजना का लाभ लेने का अवसर मिला।

 प्रथम चरण के तहत उपभोक्ताओं को मूल बकाया राशि पर विशेष छूट दी जा रही है। इस चरण में उपभोक्ताओं को मूल धनराशि पर 25 प्रतिशत तक की छूट का प्रावधान है। हालांकि, चार जनवरी से योजना के अगले चरण की शुरुआत होगी, जिसमें छूट की दर घटकर 20 प्रतिशत रह जाएगी और ब्याज पर 100 प्रतिशत छूट रहेगी। 

  शनिवार दोपहर करीब 1:00 बजे विद्युत उपखंड अधिकारी मोहित गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि ओटीएस योजना का प्रथम चरण आज शाम तक ही प्रभावी रहेगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक योजना का लाभ नहीं लिया है, वे आज ही अपने बकाया बिलों का निस्तारण कर योजना का फायदा उठाएं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0