अलविदा जुमे की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, प्रशासन रहा पूरी तरह अलर्ट

Mar 14, 2026 - 17:50
Mar 14, 2026 - 18:11
 0  3
अलविदा जुमे की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, प्रशासन रहा पूरी तरह अलर्ट

लखीमपुर खीरी, अचल वार्ता । आज रमजान माह के अंतिम शुक्रवार यानी अलविदा जुमे की नमाज जिलेभर में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। नमाज को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क और अलर्ट नजर आया। जिले के प्रमुख मस्जिदों और नमाज स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे तथा चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा।

  जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल और पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने शहर और खीरी टाउन क्षेत्र में फ्लैग मार्च करते हुए सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ विभिन्न संवेदनशील इलाकों में पेट्रोलिंग कर हालात का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। 

  अलविदा जुमे के मद्देनजर जिले की सभी तहसीलों में भी प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहा। एसडीएम और क्षेत्राधिकारी (सीओ) लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहे और सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर बनाए रखी। प्रमुख नमाज स्थलों पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई, जिससे नमाजियों को सुरक्षित और व्यवस्थित माहौल मिल सके।

 नमाज के दौरान भीड़ और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए थे। पुलिस और प्रशासन की मुस्तैदी के चलते कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली और पूरे जिले में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहा। प्रशासन की सतर्कता और बेहतर प्रबंधन के चलते अलविदा जुमे की नमाज सकुशल संपन्न हुई, जिससे जिले में सौहार्द और शांति का संदेश देखने को मिला।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0