मथुरा : 31 मई को निकलेगी परशुराम शोभायात्रा
मथुरा में 31 मई को निकलने वाली भगवान परशुराम शोभायात्रा की निमंत्रण पत्रिका का विमोचन हुआ। पूर्व विधायक हुकम चंद तिवारी ने शोभायात्रा को सादगी, प्रेम और सामाजिक एकता का प्रतीक बनाने की अपील की।
मथुरा, अचल वार्ता। भगवान परशुराम शोभायात्रा कमेटी जनपद मथुरा द्वारा महोली रोड, द्वारकापुरी राधिका विहार परिक्षेत्र में 31 मई को निकलने वाली भगवान परशुराम शोभा यात्रा की निमंत्रण पत्रिका का विमोचन मथुरा नगर के प्रबुद्ध विप्रो की सानिध्य में किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्रो उच्चारण के साथ कलवा खोलकर पूर्व विधायक हुकुम चंद तिवारी, ब्रज प्रदेश अध्यक्ष पं बिहारी लाल वशिष्ठ, शोभायात्रा के मुख्य संरक्षक इं राजकुमार शर्मा, शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष भाजपा पूर्व महानगर महामंत्री
पं हरीश शर्मा, कमेटी केमुख्य संयोजक पं राजेश पाठक, स्वागत अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा (सेही वाले ) ने संयुक्त रूप से किया वरिष्ठ भाजपा नेता पं योगेश आभा, कांग्रेस के पूर्व महा नगर अध्यक्ष एमएम शर्मा, सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान के युवा अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि ३१ मई को परशुराम शोभा यात्रा बंधुत्व की भावना से निकलेगी। जिसमें सभी सनातनी हिंदू जन मानस को आमंत्रित किया जाएगा
अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के बृज प्रदेश अध्यक्ष पं बिहारी लाल वशिष्ठ, महामंत्री आशीष गौतम चिंटू ने कहा कि शोभा यात्राऔ में सादगी प्रेम का स्वरूप दिखना चाहिए , अपने आप को श्रेष्ठ एवं मुकुट बाजी सामाजिक एकता को छिन्न-भिन्न करती है इस प्रकार के प्रदर्शन समाज में शोभायमान नहीं माने जाते।
प्रवक्ता आशीष चतुर्वेदी,व्यवस्था प्रमुख बलराम शर्मा, स्वागत अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने कहा की शोभायात्रा में समस्त ब्रजमंडल से हजारों की संख्या विप्र उपस्थित रहेंगे , 153 ब्राह्मण बाहुल्य ग्रामों में निमंत्रण दिए जाएंगे कार्यक्रम का संचालन संयोजक राकेश गौड़ ने किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जुगेंद्र भारद्वाज, अवधेश उपाध्याय,महेंद्र दत्त आचार्य, पंकज मिश्रा, गौरी गोस्वामी,मनोज शर्मा, वीरेंद्र उपाध्याय, महेंद्र शर्मा, राकेश गौड़, कुलदीप पाठक पार्षद,राकेश पाठक, जय राम शर्मा, राजीव शर्मा, राज नारायण गौड़, लाला पहलवान, मुनेश गौतम, सतीश शर्मा, सुशील लवानिया, हरिओम शर्मा, अजय पाठक, संदीप उपाध्याय, कमल शर्मा, दिलीप शर्मा, हेमंत शर्मा आदि उपस्थित थे ।
- आलोक तिवारी
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0