अम्बेडकर नगर: मेडिकल कॉलेज में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

Nov 8, 2025 - 12:44
Nov 22, 2025 - 17:26
 0  1
अम्बेडकर नगर: मेडिकल कॉलेज में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

अंबेडकर नगर, अचल वार्ता। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में आज 'नशा मुक्त भारत अभियान' के अंतर्गत एक भव्य शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मुकेश यादव ने युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए प्रेरणादायक संबोधन दिया।डॉ. यादव ने कहा, “यदि आज का युवा स्वयं से नशामुक्त जीवन की शुरुआत करता है तो निश्चय ही उसका परिवार, उसका गाँव, समाज, राज्य और अंततः पूरा देश नशामुक्त बन सकता है। नशा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक जीवन को कमजोर करता है, अतः नशे से दूर रहना ही सच्ची देशभक्ति है।”

  प्राचार्य महोदय ने उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं, कर्मचारियों एवं संकाय सदस्यों को नशा मुक्त जीवन जीने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में उप प्राचार्य डॉ. उमेश वर्मा, बी.एससी. नर्सिंग के प्राचार्य श्री इलाकुएना भास्कर, मानसिक रोग विभागाध्यक्ष डॉ. अमित गुप्ता, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज गुप्ता, माइक्रोबायोलॉजी विभाग से डॉ. अनिल यादव, एनाटॉमी विभाग के डॉ. संदीप शर्मा तथा कम्युनिटी मेडिसिन विभाग से डॉ. आतिफ और डॉ. वीरेंद्र सहित अन्य संकाय सदस्य मौजूद रहे।एमबीबीएस एवं बी.एससी. नर्सिंग के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ कॉलेज कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और सभी ने नशा मुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया।

 कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाना रहा।यह आयोजन नशा मुक्त भारत अभियान को मजबूती प्रदान करने वाला साबित हुआ, जिसमें मेडिकल छात्रों की सक्रिय भागीदारी सराहनीय रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0