अम्बेडकर नगर: मीरानपुर हत्याकांड पर पीड़ित परिवारों से मिल कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने गहराई से निष्पक्ष जांच की मांग की

May 3, 2026 - 21:29
 0  34
अम्बेडकर नगर: मीरानपुर हत्याकांड पर पीड़ित परिवारों से मिल कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने गहराई से निष्पक्ष जांच की मांग की

अम्बेडकरनगर, अचल वार्ता। जनपद के अकबरपुर क्षेत्र के मीरानपुर में चार मासूम बच्चों की हुई दर्दनाक हत्या के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश व्याप्त है। घटना से व्यथित कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव आज पीड़ित परिवारों से मिलने उनके आवास पहुंचे और दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ होने का आश्वासन दिया। 

  कृष्ण कुमार यादव ने शोकाकुल परिजनों को गले लगाकर उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि यह घटना न केवल अम्बेडकरनगर बल्कि पूरे समाज के लिए अत्यंत पीड़ादायक और झकझोर देने वाली है। उन्होंने कहा कि मासूमों के साथ हुई यह निर्ममता किसी भी सभ्य समाज के लिए अस्वीकार्य है।

  उन्होंने प्रशासन से कड़ी मांग करते हुए कहा कि इस जघन्य हत्याकांड की त्वरित, निष्पक्ष और गहराई से जांच की जाए, ताकि सच्चाई सामने आए और दोषियों को कठोरतम सजा मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए।

  मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों में भी घटना को लेकर भारी रोष देखने को मिला। सभी ने एक स्वर में प्रशासन से जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई की मांग की और न्याय की उम्मीद जताई।

  इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिक भी मौजूद रहे, जिन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए न्याय की आवाज को मजबूती दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0