लखीमपुर खीरी: थाना मझगई पुलिस ने वांछित अभियुक्त की संपत्ति की कुर्की की
लखीमपुर खीरी, अचल वार्ता। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मझगई पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त की चल एवं अचल संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई की।
न्यायालय के आदेश पर की गई कार्रवाई
डॉ. ख्याति गर्ग, पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पलिया के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक थाना मझगई के नेतृत्व में दिनांक 22 फरवरी 2026 को यह कार्रवाई की गई।
थाना मझगई पर पंजीकृत मु0अ0सं0 58/2025, धारा 64(1)/351(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त रामसागर पुत्र गौरीशंकर, निवासी ग्राम नौगवां, पोस्ट बबौरा, थाना मझगई, जनपद खीरी के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत धारा 85 बीएनएसएस (कुर्की) के आदेश के क्रम में कार्रवाई अमल में लाई गई।
चल संपत्ति जब्त, मकान सील
पुलिस टीम ने अभियुक्त के पते पर पहुंचकर उसकी चल संपत्ति को कुर्क कर थाना हाजा में दाखिल किया। वहीं अभियुक्त की अचल संपत्ति (मकान) के दरवाजे पर ताला बंद कर सील एवं सर्व मुहर की कार्रवाई की गई।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वांछित एवं फरार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई आगे भी सख्ती से जारी रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0