लखीमपुर खीरी : राष्ट्रीय बजरंग दल ने बांटे तिरंगे, गूंजे भारत माता के जयकारे

Aug 17, 2026 - 16:26
 0  4
लखीमपुर खीरी : राष्ट्रीय बजरंग दल ने बांटे तिरंगे, गूंजे भारत माता के जयकारे

गोला गोकर्णनाथ/ खीरी, अचल वार्ता । 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की ओर से जिला अध्यक्ष राकेश कनौजिया के नेतृत्व में तिरंगा झंडा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मोहम्मदी रोड स्थित राधे पेट्रोल पंप के सामने छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ में संपन्न हुआ। इस दौरान राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने राहगीरों एवं नागरिकों को तिरंगा झंडा वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और संघर्ष को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। तिरंगा झंडा पाकर नागरिकों के चेहरों पर खुशी और देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। लोगों ने पूरे जोश के साथ “वंदे मातरम्” और “भारत माता की जय” के नारे लगाए। देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा और कार्यक्रम के दौरान नगर में आपसी भाईचारे, एकता और राष्ट्रप्रेम की भावना का सुंदर संदेश देखने को मिला।

जिला अध्यक्ष राकेश कनौजिया ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस हमें अपने वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम में जिला महामंत्री प्रदीप जायसवाल, जिला मंत्री अखिलेश जायसवाल, विधानसभा अध्यक्ष आकाश बजरंगी, अशोक जायसवाल, मुन्नालाल, सुनील कुमार, राहुल शर्मा, श्यामू शाह, शैंकी चौधरी, कुलदीप जोशी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0