प्रतापगढ़: 1 करोड़ की MD ड्रग्स बरामद, जौनपुर-प्रतापगढ़ के 5 तस्कर अरेस्ट

Jun 9, 2026 - 07:14
 0  1

प्रतापगढ़, अचल वार्ता। आसपुर देवसरा थाना पुलिस और स्पेशल टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लगभग 1 करोड़ रुपये कीमत की 202.31 ग्राम मेथामफेटामिन यानी MD ड्रग्स पकड़ी है। इस मामले में पुलिस ने 5 शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से तस्करी में इस्तेमाल हो रही Ertiga कार UP50 BP 7575 और बिना नंबर प्लेट की Splendor बाइक भी जब्त की गई है।

 मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत 7/8 जून की रात सैफाबाद-मुरैनी मार्ग पर वाहन चेकिंग चल रही थी।थानाध्यक्ष राकेश चौरसिया और स्पेशल टीम प्रभारी विजेन्द्र सिंह ने संदिग्ध कार-बाइक को रोका। तलाशी में कार और बाइक से 202.31 ग्राम MD ड्रग्स बरामद हुई स्पेशल टीम प्रभारी उ0नि0 विजेन्द्र सिंह के साथ मय हमराह हे0 का० भानु प्रताप सिंह, का0 मुकेश कुमार पटेल, का० माधवेश राय, का० पियूष यादव व का० आनन्द यादव ,चौकी प्रभारी सैफाबाद उ0नि0 योगेन्द्र सिंह, का० प्रतीक यादव, का० नरेन्द्रराम, का0 रामप्रकाश यादव, रि०आ० शिवम यादव चालक का0 सुनील कुमार सिंह दोनों टीम की संयुक्त कार्यवाही से यह कामयाबी मिली ।

गिरफ्तार 5 अभियुक्त:

  •  सूरज दुबे उर्फ दीपेश - पिता: अनंत प्रसाद दुबे, पता: ग्राम लुचिपुर, थाना सिंगरामऊ, जनपद जौनपुर
  • आनंद मिश्रा - पिता: तीर्थ राज मिश्रा, पता: ग्राम सोरई, थाना आसपुर देवसरा, जनपद प्रतापगढ़  
  • दिव्यांशु दुबे उर्फ गब्बर - पिता: संजय दुबे, पता: ग्राम लुचिपुर, थाना सिंगरामऊ, जनपद जौनपुर
  •  आलोक शुक्ला - पिता: अशोक शुक्ला, पता: ग्राम औंगापुर, थाना सिंगरामऊ, जनपद जौनपुर
  •  मंजीत मिश्रा - पिता: राकेश मिश्रा, पता: ग्राम लखनेपुर, थाना आसपुर देवसरा, जनपद प्रतापगढ़

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0