प्रतापगढ़: मिशन शक्ति अभियान: रेलवे स्टेशन मानिकपुर पर महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

प्रतापगढ़ के थाना मानिकपुर क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान के तहत रेलवे स्टेशन पर महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर और कानूनी जानकारी दी गई।

Jan 20, 2026 - 18:57
Jan 26, 2026 - 22:07
 0  1
प्रतापगढ़: मिशन शक्ति अभियान: रेलवे स्टेशन मानिकपुर पर महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

प्रतापगढ़, अचल वार्ता। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना मानिकपुर पुलिस द्वारा सोमवार को रेलवे स्टेशन गढ़ी मानिकपुर परिसर में महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान मिशन शक्ति टीम ने स्टेशन परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की और वहां मौजूद महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। पुलिस टीम ने महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और आपात स्थिति में सहायता प्राप्त करने के तरीकों से अवगत कराया।

महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी

कार्यक्रम के दौरान शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई, जिनमें शामिल हैं—

  • वूमेन पावर लाइन: 1090
  • महिला हेल्पलाइन: 181
  • मुख्यमंत्री हेल्पलाइन: 1076
  • पुलिस हेल्पलाइन: 112
  • चाइल्ड हेल्पलाइन: 1098
  • स्वास्थ्य सेवाएं: 102, 108
  • साइबर अपराध हेल्पलाइन: 1930

इसके साथ ही महिलाओं को नए आपराधिक कानूनों के बारे में भी जानकारी दी गई और उनकी समस्याओं को सुनकर त्वरित समाधान का आश्वासन दिया गया।

महिला हेल्प डेस्क और CUG नंबर की जानकारी

मिशन शक्ति टीम ने थाना मानिकपुर में स्थापित महिला हेल्प डेस्क तथा मिशन शक्ति टीम के सीयूजी नंबर 9454407350 की जानकारी भी साझा की, ताकि जरूरत पड़ने पर महिलाएं तुरंत पुलिस सहायता प्राप्त कर सकें।

पुलिस का कहना है कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0