पूर्वी यूपी में कल सुबह हल्का कोहरा, मौसम रहेगा शुष्क : कृषि मौसम विज्ञान विभाग

कृषि मौसम विज्ञान विभाग, आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज अयोध्या द्वारा जारी मौसम रिपोर्ट के अनुसार अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री व न्यूनतम 10.5 डिग्री दर्ज किया गया। पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे के दौरान सुबह हल्का कोहरा व आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है, जबकि वर्षा की कोई संभावना नहीं है।

Feb 2, 2026 - 21:45
Feb 14, 2026 - 21:10
 0  1
पूर्वी यूपी में कल सुबह हल्का कोहरा, मौसम रहेगा शुष्क :  कृषि मौसम विज्ञान विभाग

कुमारगंज (अयोध्या) , अचल वार्ता। कृषि मौसम विज्ञान विभाग, आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज अयोध्या द्वारा जारी मौसम रिपोर्ट के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम फिलहाल शुष्क बना रहेगा। सोमवार 02 फरवरी 2026 को तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि सुबह के समय हल्का कोहरा और आंशिक बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है।

  मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.0 डिग्री अधिक है।

  सापेक्षिक आर्द्रता की बात करें तो अधिकतम 88 प्रतिशत और न्यूनतम 60 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की गति 1.2 किलोमीटर प्रति घंटा रही, जबकि हवा की दिशा दक्षिण-पश्चिमी बताई गई है। इस दौरान किसी भी प्रकार की वर्षा नहीं हुई और वर्षा का आंकड़ा 0.0 मिमी रिकॉर्ड किया गया।

मौसम पूर्वानुमान...

कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में सुबह के समय हल्का कोहरा अथवा हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि वर्षा की कोई संभावना नहीं जताई गई है। हवा सामान्य गति से पश्चिमी दिशा में चलने की संभावना बनी हुई है।

  मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी है कि वर्तमान मौसम को देखते हुए फसल कटाई, सिंचाई और अन्य कृषि कार्यों की योजना सावधानीपूर्वक बनाएं। कोहरे की स्थिति में सुबह के समय खेतों में काम करते समय सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0