पूर्वी उत्तर प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप जारी, तापमान सामान्य से नीचे

Jan 8, 2026 - 20:33
Jan 20, 2026 - 10:12
 0  3
पूर्वी उत्तर प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप जारी, तापमान सामान्य से नीचे

अयोध्या, अचल वार्ता। कृषि मौसम विज्ञान विभाग, आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज अयोध्या द्वारा जारी मौसम रिपोर्ट के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में शीतलहर का प्रभाव लगातार बना हुआ है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.0 डिग्री कम है।

  मौसम विभाग के अनुसार क्षेत्र में सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 91 प्रतिशत तथा न्यूनतम 81 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई है। हवा की गति औसतन 2.9 किलोमीटर प्रति घंटा रही, जबकि हवा की दिशा उत्तर-पश्चिमी बनी रही।

  मौसम वैज्ञानिकों ने आगामी 24 घंटों के पूर्वानुमान में बताया है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में बदली और कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। औसत तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है तथा हवाएँ सामान्य गति से पश्चिमी दिशा से चलती रहेंगी। इन परिस्थितियों के चलते फिलहाल शीतलहर के प्रकोप से राहत मिलने की संभावना नहीं है।

  मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतने तथा किसानों को फसलों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0