अयोध्या मौसम अपडेट: न्यूनतम तापमान 4 डिग्री, सुबह हल्के कोहरे की संभावना
अयोध्या मौसम अपडेट: न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज, सुबह हल्का कोहरा छाने की संभावना। पूर्वी यूपी में तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा।
अयोध्या ,अचल वार्ता। कृषि मौसम विज्ञान विभाग, आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज अयोध्या द्वारा जारी मौसम रिपोर्ट के अनुसार जनपद में ठंड का असर बना हुआ है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य स्तर पर रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.9 डिग्री कम है।
मौसम के प्रमुख आंकड़े
- अधिकतमतापमान:20.0°C (सामान्य)
- न्यूनतम तापमान: 4.0°C (सामान्य से कम)
- अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता: 82%
- न्यूनतम सापेक्षिक आर्द्रता: 66%
- हवा की गति: 2.1 किमी प्रति घंटा
- हवा की दिशा: उत्तर-पश्चिमी
- 24 घंटे का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। औसत तापमान सामान्य से नीचे बना रह सकता है। इस दौरान हवाएं सामान्य गति से पश्चिमी दिशा में चलने की संभावना है।
"कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि ठंड और कोहरे को देखते हुए फसलों की निगरानी रखें तथा आवश्यकतानुसार सिंचाई और फसल सुरक्षा उपाय अपनाएं।"
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0