लखीमपुर खीरी में आंबेडकर जयंती पर मूर्ति विवाद, स्थिति नियंत्रण में
लखीमपुर खीरी में आंबेडकर जयंती पर मूर्ति स्थापना को लेकर दो गुटों में झड़प, प्रशासन ने स्थिति संभाली, क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी।
लखीमपुर खीरी में आंबेडकर जयंती पर झड़प के बाद अलर्ट, डीएम-एसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर डटे
कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में, स्थिति पर रखी जा रही लगातार सतर्क नजर
मूर्ति स्थापना को लेकर एक ही समाज के दो गुटों में विवाद
छीना-झपटी में प्रतिमा क्षतिग्रस्त, अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश नाकाम, प्रशासन ने दी सख्त चेतावनी
लखीमपुर, अचल वार्ता । आंबेडकर जयंती के अवसर पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति स्थापना को लेकर एक ही समाज के दो गुटों के बीच हुए विवाद और झड़प के बाद जिला प्रशासन ने स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण कर लिया है। डीएम-एसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर डटे हैं। क्षेत्र में शांति एवं सामान्य स्थिति बनी हुई है और कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है। हालात पर लगातार सतर्क नजर रखी जा रही है।
मूर्ति स्थापना के दौरान हुआ विवाद
भीम आर्मी के कार्यकर्ता एक स्थान पर बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर रहे थे, जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच छीना-झपटी और झड़प हो गई, जिसमें प्रतिमा को नुकसान पहुंचा।
मौके पर डटे वरिष्ठ अधिकारी
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल, पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, एएसपी पवन गौतम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति संभाली। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
अशांति फैलाने वालों पर सख्त नजर
अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) अमित कुमार राय ने बताया कि कुछ तत्व घटना को लेकर अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने और अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे थे, जिन्हें सख्त चेतावनी दी गई है। पुलिस मौके पर मौजूद है और क्षेत्र में शांति बनी हुई है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है तथा किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0