जौनपुर : विवाहिता की मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
जौनपुर, अचल वार्ता। जिले के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के बराई कला गांव में 32 वर्षीय कविता उर्फ सोनी देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतका के पिता जयनाथ गौतम ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी कविता देवी उर्फ सोनी की हत्या पति अमरजीत और जेठ इंद्रजीत ने की है। पिता के मुताबिक, आज सुबह दामाद अमरजीत गौतम ने फोन कर सूचना दी। जब वे रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, तो शव वहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी के मुंह में कपड़ा डालकर मारा गया और उसके सिर के बालों में घास दिखाई दी, जिससे यह प्रतीत होता है कि उसकी निर्मम तरीके से मारपीट कर हत्या की गई है। पिता ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।कविता की शादी 12 वर्ष पहले अमरजीत गौतम के साथ हुई थी। उनके दो बच्चे हैं, 9 वर्षीय बेटा अनमोल और 6 वर्षीय बेटी खुशी। मृतका का मायका नेवढ़िया थाना क्षेत्र के हरसिंहपुर में बताया जा रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता रहता था। आरोप है कि पति और जेठ शराब के आदी थे और शराब पीने के बाद कविता को पीटते थे। मृतका के पिता ने नेवढ़िया थाने में लिखित शिकायत पत्र दिया है। सूचना मिलने पर नेवढ़िया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। इस प्रकरण में थाना अध्यक्ष नेवढ़िया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0