भारतीय क्रिकेटर करण शर्मा ने परिवार संग किया रामलला का दर्शन, हनुमानगढ़ी में भी टेका माथा

भारतीय क्रिकेटर करण शर्मा ने अपने परिवार संग अयोध्या में रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन किए। मां ने अनुभव को दिव्य बताया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का व्यवस्थाओं के लिए आभार जताया।

Aug 30, 2025 - 11:35
Sep 2, 2025 - 08:58
 0  120
भारतीय क्रिकेटर करण शर्मा ने परिवार संग किया रामलला का दर्शन, हनुमानगढ़ी में भी टेका माथा
अयोध्या पहुंचे भारतीय क्रिकेटर करण शर्मा किया हनुमानगाढ़ी और रामलला का दर्शन पूजन
भारतीय क्रिकेटर करण शर्मा ने परिवार संग किया रामलला का दर्शन, हनुमानगढ़ी में भी टेका माथा

अचल वार्ता,अयोध्या। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी करण शर्मा परिवार के साथ परिवार भगवान राम की नगरी अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई और आशीर्वाद लिया। साथ उन्होंने सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी में भी दर्शन पूजन कर बजरंगबली का आशीर्वाद लिया। 

  इस अवसर पर क्रिकेटर करण शर्मा की मां ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि आज हम सपरिवार रामलला का दर्शन करने आए हैं। यह अनुभव हमारे लिए बहुत ही दिव्य और आनंददायक है। यहां मन को अपार शांति और खुशी मिल रही है।

 उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके द्वारा की गई व्यवस्थाओं ने दर्शन को और सुगम बनाया। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से करण शर्मा और उनके परिवार के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं, जिससे उनकी यह आध्यात्मिक यात्रा और भी स्मरणीय हो गई। वहीं करण शर्मा ने भी इस अनुभव को बेहद खास बताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0