सुल्तानपुर : बिहार चुनाव में ज्ञानेश कुमार का योगदान अमर रहेगा, कांग्रेस नेता ने दी बधाई और उठाए सवाल
सुलतानपुर, अचल वार्ता। कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर (नि.) राजेश तिवारी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बिहार विधानसभा चुनाव की जीत की बधाई दी, लेकिन साथ ही चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल भी उठाए। तिवारी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर बदलाव किए।
उन्होंने बताया कि 64 लाख वोटरों में से 16 लाख ने आवेदन किया, लेकिन चुनाव आयोग ने 21 लाख नए नाम जोड़ दिए, जिसे उन्होंने “बे हिसाब धांधली” करार दिया। राजेश तिवारी ने कहा कि बीजेपी को चुनाव में इससे बड़ा ईमानदार सहयोगी नहीं मिल सकता। उन्होंने स्पष्ट किया, यह चुनाव नहीं, साफ़-साफ़ डकैती है। तिवारी ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली पर भी कड़ी टिप्पणी की और कहा कि उनका योगदान चुनावी इतिहास में अमर रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0