लखीमपुर खीरी : बड़े मंगल पर एसपी कैंप कार्यालय में भव्य भंडारा ।
ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कैंप कार्यालय खीरी में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने पूजा-अर्चना एवं हनुमान जी की आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।
लखीमपुर खीरी, अचल वार्ता । आज ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक कैम्प कार्यालय खीरी में एक भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना और संकटमोचन हनुमान जी की आरती करके किया गया। इसके पश्चात उन्होंने स्वयं उपस्थित श्रद्धालुओं और आम जनमानस को प्रसाद वितरित कर भंडारे की शुरुआत की। भंडारे में भारी संख्या में स्थानीय नागरिकों व राहगीरों ने पूरी श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0