तबियत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए गोविंदा, हालत सामान्य
मुंबई, अचल वार्ता। जाने - माने अभिनेता गोविंदा की तबियत अचानक खराब होने के बाद मंगलवार देर शाम उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत अब सामान्य बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार मंगलवार को अभिनेता गोविंदा अचानक बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों को सलाह और उन्हें दवाई दी गई। शुरुआत में उनकी हालत ठीक रही लेकिन देर रात तबियत बिगड़ने पर उन्हें मुंबई के क्रिटीकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालांकि अब उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। गोविंदा चिकित्सकों की निगरानी में है। अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद उनके प्रशंसकों और शुभचिंतक चिंतित हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0