फिरोजाबाद: सांती गौशाला बनेगी सामाजिक केंद्र, डीएम रमेश रंजन ने औचक निरीक्षण में दिए बड़े निर्देश
फिरोजाबाद के हाथवंत स्थित सांती गौशाला का डीएम रमेश रंजन ने किया औचक निरीक्षण। गौशाला को सामाजिक मिलन केंद्र बनाने, बैडमिंटन कोर्ट, चाय दुकान और इंटरलॉकिंग कार्य के निर्देश।
फिरोजाबाद, अचल वार्ता। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने विकास खण्ड हाथवंत के अंतर्गत स्थित सांती गौशाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौशाला की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए गौवंश संरक्षण के साथ-साथ परिसर को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने के लिए नई कार्ययोजना तैयार करने के कड़े निर्देश दिए।
गौशाला में 154 गौवंश सुरक्षित, 5 शैड और 3 केयरटेकर तैनात
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि सांती गौशाला में कुल 154 गौवंश संरक्षित हैं।
गौवंशों के लिए 5 शैड निर्मित किए गए हैं और गौशाला के सुचारू संचालन हेतु तीन केयरटेकर तैनात हैं।
डीएम ने केयरटेकरों को स्पष्ट चेतावनी दी कि गौवंशों की सेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
केवल पशु आश्रय नहीं, बनेगा सामाजिक गतिविधियों का केंद्र
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने कहा कि गौशाला को केवल पशु आश्रय स्थल तक सीमित न रखा जाए, बल्कि इसे
एक जीवंत सामाजिक मिलन केंद्र के रूप में विकसित किया जाए, जिससे आमजन का जुड़ाव बढ़े।
डीएम के प्रमुख निर्देश
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निम्नलिखित निर्देश दिए गए—
गौशाला प्रांगण में आवागमन सुगम बनाने के लिए इंटरलॉकिंग कार्य तत्काल शुरू कराया जाए
परिसर में स्थित मंडप की रंगाई-पुताई कर उसे आकर्षक स्वरूप दिया जाए
युवाओं और स्थानीय लोगों को जोड़ने के लिए बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण कराया जाए
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ते हुए गौशाला परिसर में चाय की दुकान खोली जाए, जिससे आगंतुकों को सुविधा मिले महिलाओं की आय में वृद्धि हो सामाजिक आयोजनों को मिलेगा बढ़ावा
जिलाधिकारी ने कहा कि गौशाला परिसर में सामाजिक आयोजनों को प्रोत्साहित किया जाए, ताकि आमजन का गौवंशों से जुड़ाव बढ़े गौशाला एक जीवंत और प्रेरणादायक सामाजिक मॉडल के रूप में उभरे
उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य समयबद्ध सीमा में पूर्ण किए जाएं, ताकि यह गौशाला जिले के लिए आदर्श उदाहरण बन सके।
ये अधिकारी रहे मौजूद
इस मौके पर परियोजना निदेशक सुभाष चन्द्र त्रिपाठी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0