Kishtwar मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर: ऑपरेशन त्राशी-1 में अब तक 4 आतंकियों का सफाया, जैश कमांडर होने की आशंका

जम्मू-कश्मीर के Kishtwar के छात्र इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में Jaish-e-Mohammed से जुड़े 3 आतंकी मारे गए,ऑपरेशन ‘त्राशी-1’ के तहत अब तक 4 आतंकियों का सफाया हो चुका है,क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है।

Feb 23, 2026 - 19:20
 0  0
Kishtwar मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर: ऑपरेशन त्राशी-1 में अब तक 4 आतंकियों का सफाया, जैश कमांडर होने की आशंका

किश्तवाड़, अचल वार्ता

जम्मू-कश्मीर के Kishtwar जिले के छात्रू-पासरकूट इलाके में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में प्रतिबंधित आतंकी संगठन Jaish-e-Mohammed से जुड़े तीन आतंकियों को मार गिराया गया है। इसके साथ ही ऑपरेशन ‘त्राशी-1’ के तहत अब तक कुल चार आतंकियों का सफाया किया जा चुका है। क्षेत्र में फिलहाल तलाशी अभियान जारी है।

ढोक में छिपे थे आतंकी, सुबह हुई घेराबंदी

सूत्रों के मुताबिक, रविवार सुबह वानीपुरा के पास एक ढोक में आतंकियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया। इसके बाद दोनों ओर से तीव्र गोलीबारी शुरू हो गई।

इस संयुक्त अभियान में सेना की 2-पैरा, राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), जम्मूकश्मीर पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की टीमें शामिल रहीं।

मलबे से मिले शव और AK-47

मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने संदिग्ध ढोक को उड़ा दिया। तलाशी के दौरान पहले दो जले हुए शव और दो एके-47 राइफलें बरामद की गईं। शाम तक मलबे के नीचे से एक और आतंकी का शव और हथियार बरामद हुआ। इस तरह मारे गए आतंकियों की संख्या तीन हो गई।

बताया जा रहा है कि अभी भी इलाके में सघन तलाशी अभियान जारी है ताकि किसी अन्य आतंकी की मौजूदगी की पुष्टि की जा सके।

स्नाइपर डॉग घायल, उपचार जारी

मुठभेड़ के दौरान सेना का एक स्नाइपर डॉग भी घायल हो गया, जिसका उपचार किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि उसकी स्थिति स्थिर है।

जनवरी से चल रहा है ऑपरेशन ‘त्राशी-1’

गौरतलब है कि जनवरी में ऑपरेशन ‘त्राशी-1’ के तहत सुरक्षा बलों ने छात्रू के बड़े इलाके में आतंकियों की तलाश शुरू की थी।

  • 17 जनवरी: सुन नाड
  • 22 जनवरी: आर्य गाम
  • 25 जनवरी: जानसिर
  • 31 जनवरी: दोलगांव

इन सभी स्थानों पर मुठभेड़ हुई थी, हालांकि आतंकी तब भागने में सफल रहे थे। 4 फरवरी को डीछाड-दोलगांव में हुई मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया था।

मोस्ट वांटेड कमांडर सैफ उल्ला होने की आशंका

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मारे गए आतंकियों में एक मोस्ट वांटेड जैश कमांडर सैफ उल्ला भी शामिल हो सकता है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है और पहचान की प्रक्रिया जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0