अल्मोड़ा में निर्माण कार्य के चलते यातायात व्यवस्था में बदलाव, 18-19 अप्रैल को डायवर्जन

निर्माण कार्य के कारण अल्मोड़ा के मुख्य मार्ग पर अस्थायी ट्रैफिक डायवर्जन लागू, प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की।

Apr 17, 2026 - 21:31
Apr 18, 2026 - 07:23
 0  1
अल्मोड़ा में निर्माण कार्य के चलते यातायात व्यवस्था में बदलाव, 18-19 अप्रैल को डायवर्जन

अल्मोड़ा , अचल वार्ता। कार्यालय अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग अल्मोड़ा हर्षित गुप्ता द्वारा अवगत कराया गया है कि बरेली–अल्मोड़ा–बागेश्वर मोटर मार्ग (अल्मोड़ा नगर के मुख्य मार्ग) पर लक्ष्मेश्वर के समीप ह्यूम पाइप संबंधी निर्माण कार्य प्रस्तावित है। उक्त कार्य के सुरक्षित एवं सुचारु निष्पादन हेतु दिनांक 18 अप्रैल 2026 की रात्रि 8:00 बजे से 19 अप्रैल 2026 की प्रातः 8:00 बजे तक उक्त मार्ग पर यातायात व्यवस्था में अस्थायी परिवर्तन किया जाएगा। इस अवधि में करबला से लक्ष्मेश्वर तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही, छोटे चौपहिया एवं दोपहिया वाहनों के लिए गैस गोदाम तिराहे से लक्ष्मेश्वर तिराहे तक यातायात पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु ट्रैफिक पुलिस, जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।

जनपदवासियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने हेतु वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0