घर-घर पहुंचा विकास का संदेश: निर्मल नगर में भाजपा का जनसंपर्क अभियान, जनता का मिला भरपूर समर्थन

Apr 9, 2026 - 20:20
Apr 10, 2026 - 13:07
 0  2
घर-घर पहुंचा विकास का संदेश: निर्मल नगर में भाजपा का जनसंपर्क अभियान, जनता का मिला भरपूर समर्थन

लखीमपुर खीरी, अचल वार्ता। भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता के नेतृत्व में लखीमपुर नगर मंडल के वार्ड निर्मल नगर में व्यापक ग्राम/बस्ती संपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान घर-घर पहुंचकर आमजन से संवाद स्थापित किया गया और प्रदेश की योगी सरकार के पिछले 9 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की गई। अभियान के दौरान जनता में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की सराहना करते हुए अपना समर्थन व्यक्त किया। कार्यक्रम में सदर विधायक योगेश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष रामजी मौर्य, जिला मंत्री संगीता पुरी, मंडल अध्यक्ष देव दत्त चड्ढा, पूर्व अध्यक्ष सुनील बाथम, नगर महामंत्री सुरेंद्र मौर्य, सभासद किशोरी लला भारती, सूर्य प्रकाश मिश्रा तथा शक्तिकेंद्र संयोजक अंशुमान श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूल मंत्र के साथ प्रदेश को विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ाना है। इस अवसर पर जनता का अपार समर्थन यह दर्शाता है कि प्रदेश निरंतर प्रगति और जनसेवा के मार्ग पर अग्रसर है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0